उत्तराखण्डकुमाऊं,

संघ शताब्दी वर्ष पर बिंदुखत्ता में विशाल हिंदू सम्मेलन

लालकुआँ न्यूज़- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बिंदुखत्ता में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न ग्रामों से आए श्रद्धालुओं व स्वयंसेवकों का बड़ा जनसमूह उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ रिटायर्ड टीचर को बाघ ने बनाया अपना निवाला,घर से 50 मीटर दूर मिला अधखाया शव

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के सह विभाग प्रचारक (नैनीताल) डॉ नरेंद्र रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ की शताब्दी यात्रा, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका तथा सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार होता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकायों के OBC आरक्षण की नियमावली तैयार, अनुमोदन के लिए सीएम के पास भेजा

 

कार्यक्रम संयोजक लाखन सिंह मेहता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा रखी।

 

 

इस अवसर पर जिला सह विभाग प्रचारक डॉ नरेंद्र, प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख मनोहर, जिला घोष प्रमुख जितेंद्र, खंड कार्यवाह दीपक, खंड शारीरिक प्रमुख गंगा सहित पूज्य साधु-संत एवं संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण और संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया गया। अंत में राष्ट्रगान एवं भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में बड़ी सफलता — 12 घंटे में चोरी हुआ वाहन बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार