उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ गोरी नदी में समाई अनियंत्रित जीप, डूबने से 3 लोगों की हुई मौत, 5 घायल, एक लापता

उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां के मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर शुक्रवार को एक टैक्सी जीप अनियंत्रित होकर गोरी नदी में गिर गई। हादसे में जीप सवार तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद से एक व्यक्ति गोरी नदी में लापता बताया जा रहा है।

 

जानकारी पर 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडिंग ऑफिसर राम भरत कुशवाह ने मिलम और लीलम चौकी से जवानों और चिकित्सा टीम को घटनास्थल पर भेजा। टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद सीएचसी मुनस्यारी को रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) प्रदेश में अक्‍टूबर में नहीं होंगे निकाय चुनाव, सरकार ने नैनीताल हाई कोर्ट में दिया शपथ पत्र

 

 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक बोलेरो कैंपर टैक्सी वाहन यूके 05 टीए 5010 मिलम से मुनस्यारी आ रहा था। रेलकोट से दो किमी आगे वाहन अनियंत्रित होकर गोरी नदी में जा गिरा। हादसे में मुनस्यारी के 17 वर्षीय दिव्यांशु, 38 वर्षीय पुष्पा देवी, मदकोट के 32 वर्षीय पुष्कर सिंह, 43 वर्षीय भगत सिंह, 22 वर्षीय कैलाश घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(शर्मशार) यहाँ पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार।

 

 

आईटीबीपी सूत्रों के अनुसार, हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच साल से कम उम्र की बच्ची भी बताई जा रही है। हालांकि मृतकों के नामों की पुष्टि नहीं हो पा रही है। हादसे के बाद जीप सवार लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। रात में अंधेरा होने से रेस्क्यू में दिक्कत आई। इधर, एसडीएम खुशबू पाण्डे ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा है। विस्तृत जानकारी उसके बाद मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने 609 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का करेंगे काम