उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- काम करवाना है तो पैसे दो” – रिश्वत मांगते लेखपाल को विजिलेंस ने पकड़ा

हरिद्वार न्यूज़- भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की मुहिम लगातार जारी है। शुक्रवार को लक्सर तहसील में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल भूमि सीमा संशोधन के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

 

 

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार इस समय लेखपाल होने के साथ-साथ कानूनगो का कार्यभार भी देख रहा था। लक्सर निवासी एक व्यक्ति की भूमि की सीमा में संशोधन कराया जाना था, जिसके लिए वह कई दिनों से चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। जब वह सुभाष कुमार से मिला तो उसने पहले 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। काफी बातचीत के बाद रकम 20 हजार रुपये पर तय हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: बापूग्राम, चौवन बग्गा और बिंदुखत्ता के नियमितीकरण की प्रक्रिया होगी तेज, मुख्य सचिव को दिए निर्देश

 

 

पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस को इसकी सूचना दी। योजना के तहत पीड़ित को शुक्रवार को चकबंदी कार्यालय बुलाया गया। जैसे ही सुभाष कुमार ने रिश्वत की रकम ली, वैसे ही विजिलेंस की ट्रैप टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 28 दिन बाद काली नदी किनारे मिला लापता प्रदीप दरियाल का शव, फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

 

 

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के घर और कार्यालय में छापेमारी की, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री बरामद की गई है। इनकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ टैंकर में तस्करी कर ले जाया जा रहा था 10 लाख का लीसा, वन विभाग की टीम ने पकड़ा, चालक हुआ मौके से फरार

 

 

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी सुभाष कुमार को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।