उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून न्यूज़– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक राज्य सचिवालय में आहूत की जा रही है, जिसे लेकर शासन-प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी।

यह भी पढ़ें 👉  25 फरवरी की कैबिनेट में आएगा बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम प्रस्ताव

 

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास और ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और कुछ नई योजनाओं को मंजूरी दिए जाने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(खुशखबरी) देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई फ्लाइट, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, हफ्ते में 3 दिन चलेगा 19 सीटर जहाज

 

कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े निर्णयों के साथ-साथ आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय की जा सकती है। खास तौर पर बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और सार्वजनिक सुविधाओं को लेकर अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में वाहन चलाने के बदले नियम, अब हर वाहन की अलग-अलग होगी स्पीड लिमिट, लेकिन परीक्षण... पढ़े पूरी खबर।

 

सरकारी सूत्रों का कहना है कि बैठक के बाद कई बड़े निर्णयों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।