उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के औचक निरीक्षण में खुली तहसील की पोल, कानूनगो के घर से मिलीं सरकारी फाइलों का जखीरा

हल्द्वानी न्यूज़– कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के औचक निरीक्षण ने हल्द्वानी तहसील की कार्यप्रणाली की सच्चाई उजागर कर दी। शिकायतों की पुष्टि करने पहुंचे कमिश्नर ने तहसीलदार संग उत्तर उजाला स्थित कानूनगो अशरफ अली के घर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां से सरकारी फाइलों और रजिस्टरों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ अज्ञात युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका, मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी।

 

 

जांच में सामने आया कि कानूनगो दफ्तर की जगह घर पर ही फाइलें रखते थे और मौके पर जाने के बजाय घर बैठकर ही रिपोर्ट लगाते थे। यही नहीं, फाइलों को जानबूझकर लंबित रखकर मामलों में अनावश्यक देरी करने के आरोप भी उन पर लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ फिर गरजा बुलडोजर, लोगों की थम गई सांसे, सारा अतिक्रमण कर दिया जमीदोज

 

 

कमिश्नर की इस छापेमारी जैसी कार्रवाई से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक अशरफ अली पूर्व में भी विवादों में घिर चुके हैं। यह मामला तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ परिजनों ने डांटा तो स्कूल से गायब हुईं दो बच्चियां, पुलिस ने दोनों बच्चियों को किया सकुशल बरामद।

 

 

कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी को इस पूरे प्रकरण की प्रशासनिक जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।