उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- प्रदेश में अवैध मदरसों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, यहां सीज किये इतने अवैध मदरसे

  • पछवादून में विरोध के बावजूद प्रशासन की अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, आज सहसपुर क्षेत्र में सीज किये गये 10 अवैध मदरसे।

विकासनगर (देहरादून)- उत्तराखण्ड की धामी सरकार का अवैध मदरसो पर रुख एक दम स्पष्ट दिखाई दे रहा है, दरअसल पिछले दिनों विकासनगर में अवैध मदरसो पर कार्यवाही के बाद मुस्लिम संगठनों का भारी विरोध इस कार्यवाही के संबंध में शासन प्रशासन के खिलाफ देखने को मिला था, बावजूद इसके प्रशासन ने विकासनगर के सहसपुर क्षेत्र में एक बार फिर चुन-चुन कर अवैध मदरसो को सीज करने का अपना क्रम बदस्तूर जारी रखा है, जिसके लिये भारी पुलिस बल का इंतजाम‌ किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब अपने ही घर में सुरक्षित नहीं बेटियां, चाचा ने 9 साल की मासूम भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

 

हालांकि इस दौरान प्रशासन को लोगों का कड़ा विरोध भी झेलने को मिला,लेकिन अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। आज सहसपुर, ढाकी, बैरागीवाला, धर्मावाला और टिमली में कुल 10 अवैध मदरसे सीज किये गये। अब तक कुल 19 मदर से चीज किए गए हैं इस दौरान SDM विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित, पेंशन बढ़ोतरी समेत कई बड़ी घोषणाएं