उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में छात्रा को नकल करना पड़ा भारी हुई उत्तरपुस्तिका सील, जानिए कहा है मामला…

अल्मोड़ा न्यूज़: उत्तराखंड में नकल है कि पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। पहले भर्ती परीक्षाओं में पूरे प्रदेश में नकल को लेकर बवाल मचता रहा है और अब उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में भी नकल का मामला सामने आया। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में अल्मोड़ा जिले में नकल का यह पहला मामला सामने आया है। यहाँ 12वीं के भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दो माह में बढ़ेगा उपनल कर्मियों का वेतन, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

उक्त पूरा मामला राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के परीक्षा केंद्र का है, जहाँ सचल उड़न दस्ते ने 12वीं के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा दे रही संस्थागत छात्रा को परीक्षा में नकल करते पकड़ लिया। उसके बाद सचल उड़न दस्ते द्वारा छात्रा की उत्तरपुस्तिका को कब्जे में लेकर अनुचित सामग्री के साथ सील कर दी गई। उसे फिर नई उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करा दी गई।