उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

उत्तराखंड- हल्द्वानी में तूफान ने उखाड़े कई विशालकाय पेड़, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, पढ़े पूरी खबर।

हल्द्वानी न्यूज़– राज्य में देर शाम आए तूफान ने नैनीताल जिले में कई पेड़ उखाड़ दिए। वही रामपुर रोड पर मानपुर पश्चिम में चलती कार पर विशालकाय पेड़ गिरने से कार सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल की मौत हो गई। पेड़ गिरने से हल्द्वानी शहर में जगह-जगह यातायात प्रभावित रहा। 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चले तूफान से बिजली के पोल, लाइनें ध्वस्त हो गईं, जिससे शहर में बिजली गुल हो गई।

मंगलवार शाम तक मौसम सामान्य था लेकिन रात 10.50 बजे आए तूफान से जनजीवन थम गया। पहले धूल का गुबार उड़ा। बारिश के साथ आई तेज हवाओं से सड़क किनारे सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। रामपुर रोड पर कार पर विशाल पेड़ गिर गया, जिससे चालक दब गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दो घंटे से अधिक समय तक उसे निकालने का भरसक प्रयास किया। जब चालक को निकाला गया तो तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं। इधर, तूफान से जिले के हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल, भीमताल समेत जिले के अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। लोगों ने अपने घर के खिड़की-दरवाजे बंद कर दिए। राहगीर कोई सुरक्षित स्थान ढूंढते रहे। वाहन चालकों ने वाहन को एक किनारे खड़ा कर दिया। करीब तीन घंटे की बाद जब तूफान थमा तब जाकर लाेग अपने घरों को रवाना हुए। कई इलाकों में बिजली गिरने से व्यापक नुकसान होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का एक और लाल देश के खातिर बलिदान, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

जिले में नुकसान का सही-सही पता नहीं चल पाया है। इधर, नैनीताल में भी तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ों के गिरने से हल्द्वानी में बरेली रोड, रामपुर रोड, नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड समेत तमाम सड़कें अवरुद्ध होने से यातायात बाधित हो गया। थोड़ी देर के बाद ही बारिश भी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने 13 निर्भया हॉस्टल के लिए 48 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री व सीएम धामी का जताया आभार।

हालांकि आंधी की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई। मध्यरात्रि तक मौसम पूरी तरह से बदला रहा। तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग देहरादून में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तेज आंधी आई।