उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवक को बाइक पर नाचती महिला मित्र का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, युवक को लगाने पड़े थाने के चक्कर, देखे वीडियो।

देहरादून न्यूज़– यहाँ बाइक पर महिला मित्र का नाचते हुए वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने बाइक के मालिक युवक को ढूंढ निकाला और उसका स्टंट बाइकिंग में चालान किया गया। इसके अलावा युवक से लिखित माफी मंगवाई गई और उसे यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, बनबसा से 800 ग्राम हेरोइन के साथ 3 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक लड़की का बाइक पर नाचते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह एक प्रसिद्ध कुमाऊंनी गाने पर डांस करते लड़की दिख रही थी। पुलिस ने वीडियो से उस बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया और सोशल मीडिया सेल को एक्टिव कर इसका पता लगाने के निर्देश दिए। बाइक मोहित कुमार निवासी खुर्जा, जंक्शन, बुलंदशहर के नाम पर निकली। इस बाइक का ऑनलाइन चालान कर मैसेज मोहित के मोबाइल नंबर पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पेशी के दौरान फिल्मी स्टाइल फायरिंग, विनय त्यागी पर हमला करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार

वही मोहित को मंगलवार को देहरादून यातायात कार्यालय बुलाया गया। यहां उसने पुलिस को बताया कि बाइक पर उसकी महिला मित्र थी। मोहित ने तीन दिन पहले थानो मार्ग पर लड़की का नाचते हुए यह वीडियो बनाया था। एसपी ने बताया कि मोहित ने इस बात के लिए लिखित माफी मांगी। इसके बाद उसे यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। भविष्य में इस तरह की गलती वह नहीं करेगा इस बात को भी उसने माफीनामे में लिखकर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जूता व्यापारी ने की खुदकुशी, 02 माह पहले जल गई थी पूरी दुकान