उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तरकाशी में शाम को फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, एक ही दिन में दो बार हिली धरती

उत्तरकाशी न्यूज़- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। दूसरी बार शाम 5:28 बजे भूकंप आया था। हालांकि भूकंप के हल्के झटके ही महसूस हुए।

 

इससे पहले शनिवार सुबह 5.48 पर भी भूकंप आया था, जिससे लोग दहशत से भर गए। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 02.04 मापी गई है। भूकंप गहराई पांच किमी बताई गई है। भूकंप का केंद्र बिंदु तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य वन क्षेत्र में था। कल यानी शुक्रवार को भी उत्‍तरकाशी में भूकंप के तीन झटके आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां मंडप में बैठी लड़की के निकलने लगे आंसू, जब एसडीएम ने बताई दूल्हे की सच्चाई, जाने पूरा मामला

 

जिला मुख्यालय समेत मनेरी, भटवाड़ी व डुंडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूकंप के तीन झटकों से दहल उठा। भूकंप का पहला झटका 7:41 बजे, दूसरा 8:19 और तीसरा 10:59 बजे पर महसूस किया गया, पहले दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 2.7 और 3.5 थी, जिनका केंद्र भी उत्तरकाशी जनपद में ही स्थित था। जबकि तीसरा भूकंप की बहुत हल्का होने से इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हो पायी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में पिता-पुत्री की मौत