उत्तराखण्डकुमाऊं,

हिमालय उन्नति मिशन की पहल: च्युरीगाड गांव में 120 से अधिक सोलर लैंप बांटे

नैनीताल न्यूज़- दूरस्थ हिमालयी क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत धारी लैंडस्केप अंतर्गत ग्राम पंचायत च्युरीगाड में 120 से अधिक PRAANA सोलर लैंप का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम हिमालय उन्नति मिशन के तत्वावधान में श्री श्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम (SSRDP) ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लिविंग एवं प्राणा (PRAANA) सोलर लैंप पहल के सहयोग से आयोजित किया गया।

 

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को स्वच्छ ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराना, बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाना, महिलाओं की आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा सतत विकास को गति देना है। सोलर लैंप वितरण से ग्रामीण परिवारों को अब बिजली की कमी से राहत मिलेगी और रात के समय अध्ययन व कार्य करना आसान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली गिरने 13 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालय उन्नति मिशन के सीईओ एयर मार्शल विजय राणा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा समाधान ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय जैसे संवेदनशील पारिस्थितिक क्षेत्रों में इस तरह की पहलें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक विकास का भी मजबूत आधार बनती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (अपडेट) चमोली हादसे की लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही।

 

हिमालय उन्नति मिशन के कार्यक्रम निदेशक (परिदृश्य विकास कार्यक्रम) अमित मेहता ने कहा कि मिशन का लक्ष्य हिमालयी क्षेत्रों में समुदाय-नेतृत्व वाले और स्थानीय जरूरतों पर आधारित समाधान विकसित करना है। उन्होंने बताया कि प्राणा सोलर लैंप बच्चों की शिक्षा, महिलाओं की आयवर्धक गतिविधियों, युवा आचार्यों के प्रशिक्षण और सामुदायिक बैठकों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

वहीं, मिशन की निदेशक (साझेदारी) अंजु बाहरी ने कहा कि विभिन्न संस्थानों, समुदायों और कॉर्पोरेट भागीदारों के सहयोग से एक मजबूत विकास पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया जा रहा है, जिससे दीर्घकालिक और टिकाऊ प्रभाव सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल इस जिले में छुट्टी

 

कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के जिला समन्वयक जितेंद्र साहनी, ग्राम पंचायत च्युरीगाड के प्रधान, वन पंचायत सरपंच, समुदाय समन्वयक प्रकाश पचवाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूहों की सदस्याएं, युवा आचार्य और स्वयंसेवक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए हिमालय उन्नति मिशन, SSRDP ट्रस्ट और प्राणा टीम का आभार जताया।