उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक-मोबाइल और अवैध तमंचा बरामद

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन के साथ अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर कई राज्यों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शहर के हीरानगर क्षेत्र से प्रकाश कवि दयाल की पल्सर मोटरसाइकिल चोरी और राजपुरा निवासी सुमित मार की दुकान से चार मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म , अश्लील वीडियो बनाकर युवक कर रहा है ब्लैकमेल

 

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी आधार पर पुलिस ने कवि बिष्ट निवासी गोलू माजरा, डेराबस्सी (मोहाली, चंडीगढ़) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- देश के लिए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल रुचिन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके पैतृक गांव, तिरंगे में लिपटा देख बिलख उठा परिवार।

 

 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 12 बोर का अवैध देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(दु:खद) यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के विभिन्न थानों में चोरी और लूट समेत अलग-अलग धाराओं में करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।