महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाना उद्देश्य: लाखन मेहता

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता स्थित हरीश पवार स्कूल में नैनीताल ओपन महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला पंचायत नैनीताल अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी व उत्तराखंड महिला फुटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष लखन मेहता ने फीता काटकर व फुटबॉल पर किक मारकर किया।
अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। लाखन सिंह मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाना है।
पहले दिन खेले गए मुकाबलों में पानीपत वॉरियर्स ने क्वींस स्पोर्ट्स क्लब हल्द्वानी को 3-0 से हराया, जबकि हरीश पवार स्पोर्ट्स एकेडमी ने ब्राइट फुटबॉल क्लब हरियाणा को 3-0 से पराजित किया। इस दौरान राजेंद्र पवार, बॉबी संभल, गोविंद सामंत, मनीष बोरा, बी.डी. जोशी, वीरेन्द्र दानू, कमलेश बिष्ट, अभी रौतेला सहित अन्य मौजूद रहे।









