उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- एक सप्ताह पूर्व लापता हुए बिन्दुखत्ता निवासी ग्रामीण की यहाँ मिली लाश

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता के तिवारी नगर से एक सप्ताह पूर्व लापता ग्रामीण का शव पंतनगर बाईपास के पास पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।

 

 

उक्त जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि बिंदुखत्ता से लापता ग्रामीण का शव पुलिस द्वारा पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर पंतनगर बाईपास के पास झाड़ियां से बरामद कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा लूटपाट करते हुए ग्रामीण का मोबाइल और स्कूटी लूट ली, तथा उसकी हत्या करके शव झाड़ियां में फेंक दिया था, पुलिस ने अन्य सामान बरामद कर लिया है, जबकि स्कूटी को बरामद करने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ मुरादाबाद रोडवेज डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार

 

 

विदित रहे कि पीएसी कीे दो प्लाटून के साथ ही पंतनगर कोतवाली पुलिस व दर्जनों ग्रामीण कई दिन से जंगल की खाक छान रहे थे। इसके अलावा एसओजी की टीम सीसीटीबी फूटेज खंगालने में लगी हुई थी, इसके बाद ही यह सफलता हाथ लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड: हरिद्वार–यूएसनगर में कोहरे का येलो अलर्ट, पारा गिरने के आसार

 

 

उल्लेखनीय है कि बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती उम्र 42 वर्ष गत 28 नवंबर को अपनी स्कूटी संख्या यूके04 एक्स 3387 से टाटा मोटर्स कम्पनी मे ड्यूटी में गया था। लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा था। परिजनों द्वारा पंतनगर कोतवाली में ग्रामीण की गुमसुदगी दर्ज कराई। उसी दिन से ग्रामीण व कोतवाली पुलिस ग्रामीण की ढूंढखोज कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से लालकुआँ में उबाल, पहाड़ विरोधी बयान के बाद कांग्रेस ने विरोध जताकर की ये मांग, वीडियो