उत्तराखण्डकुमाऊं,

लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का लोकार्पण

लालकुआं न्यूज़– नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं के सौंदर्यीकरण को नई पहचान मिली है। नगर के दोनों छोर पर बनाए गए भव्य प्रवेश द्वारों तथा मुख्य बाजार के डिवाइडर पर लगाई गई आकर्षक तिरंगा लाइटों का रविवार को क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने लोकार्पण किया। वन विकास निगम डिपो संख्या-5 के सामने आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की।

 

 

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि लालकुआं तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से लालकुआं बाईपास को मंजूरी दी जा चुकी है। जल जीवन मिशन के तहत नई पेयजल लाइन तथा करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन का कार्य कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी का आयोजन

 

 

अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है। लालकुआं को बेहतर सड़क, सुचारु यातायात, व्यवस्थित विद्युत व्यवस्था और आधुनिक नागरिक सुविधाओं से युक्त विकसित नगर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने सांसद के समक्ष नगर के बीचोंबीच से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन के स्थानांतरण, यातायात, रेलवे, बाईपास और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। सांसद ने विद्युत लाइन के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कैंप किया उद्घाटन।

 

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, सभासद नेहा आर्य, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, शबनम, सुरेश शाह, दीप्ति पांडे, भुवन पांडे, हेमंत पांडे, विनोद श्रीवास्तव, गौरव कपूर, तारा पांडे, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, अरुण जोशी, हरीश नैनवाल, बॉबी संभल, दीपू नयाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को मिलेगा 50 फीसदी प्रतिनिधित्व, किया जाएगा संविधान में बदलाव