उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा, PSP अस्पताल के बाहर परिजनों का धरना; इलाज में लापरवाही का आरोप

हल्द्वानी न्यूज- हल्द्वानी के PSP अस्पताल में 22 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत के बाद मामला गरमा गया है। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

 

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अर्शदीप कौर (22) पत्नी तलविंदर सिंह, निवासी ग्राम सीतापुर, गौलापार दानीबंगर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अर्शदीप कौर को 11 नवंबर को PSP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 13 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई। बताया गया कि महिला की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और वह गर्भवती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- खाद्य पदार्थों में थूकने की घटना पर धामी सरकार सख्त, होगी कठोर कार्यवाही

 

 

महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शनिवार को अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते महिला की जान चली गई। धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर भी शामिल हुए। उन्होंने परिजनों की मांगों का समर्थन करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गहरी खाई में गिरी बाइक, बाइक सवार दो लोगो की मौत

 

 

परिजनों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और यदि उपचार में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों और अस्पताल पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रुड़की में साल के पहले दिन चोरों ने भगवान के घर डाला डाका, मौके पर पहुंची पुलिस