उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं- यहाँ मीट मांस की दुकानों में लालकुआँ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, मिली यह अनियमिताएं, हुई चलानी कार्यवाही

लालकुआं न्यूज़- लालकुआं क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले मीट विक्रेताओं पर नैनीताल पुलिस ने की पुलिस एक्ट में चलानी कार्यवाही।

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में अवैध और अनैतिक गतिविधि करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्गत निर्देशों के क्रम में दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को श्री डी0आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

वही चेकिंग अभियान के दौरान मीट विक्रेताओं के लाइसेंस भी चैक किए गए। मीट की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 06 चालान कर संयोजन शुल्क 3000/-रू0 वसूला गया। विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा के लिए निर्धारित मापदंडों का पालन करने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- दंगाइयों पर होगी इतनी सख्त कार्यवाही कि, यह कार्यवाही भविष्य के लिए बन जाएगी मिसाल:- सीएम धामी

पुलिस टीम–

1– उप निरीक्षक (प्रशि०) गिरीश चंद्र।
2– हेड कांस्टेबल श्री त्रिलोक रौतेला।
3– कांस्टेबल श्री आनंदपुरी।
4– कांस्टेबल श्री चंद्रशेखर।
5– कांस्टेबल श्री कमल।
6– कांस्टेबल श्री सुबोध चंद्र।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून सड़क हादसे के 10 दिन बाद कंटेनर का ड्राइवर अरेस्ट, जानिए क्या बताई रात की कहानी, जिसमें गई थी 6 दोस्तों की जान