उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- राधे राधे सेवा समिति के तत्वाधान में 18 दिसंबर से आयोजित की जाएगी श्री राम कथा

  • राधे राधे सेवा समिति द्वारा 18 दिसंबर से आयोजित की जाएगी श्री राम कथा

लालकुआं न्यूज़- राधे राधे सेवा समिति के तत्वाधान में राधे राधे सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा को संरक्षक मनोनीत किया गया, इस मौके पर आगामी 18 दिसंबर से नगर में भव्य श्री राम कथा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड को अगले माह मिलेगा शासन का नया मुखिया, लाइन में इन दो आईएएस का नाम

 

यहां आयोजित समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक में आगामी 18 दिसंबर को रघुनाथ श्री राम की पावन कथा आयोजित करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया, बैठक में तय किया गया कि बंगाली कॉलोनी फॉरेस्ट कंपाउंड भोला मंदिर के सामने आचार्य डॉ पंकज मिश्रा के मुखारविंद से उक्त कथा करवाने की रूपरेखा तैयार कर संरचना बनाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) हल्द्वानी तहसील प्रशासन ने शहर के बड़े बकायादरों की लिस्ट जारी की

 

कथा के सफल संचालन के लिए पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा को सर्वसम्मति से कमेटी का संरक्षक मनोनीत करते हुए उनका माल्यार्पण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश के सरकारी स्कूल में हर माह मासिक परीक्षा के स्थान पर अब केवल चार बार होंगी परीक्षाएं, यहां पढ़ें पूरी खबर

 

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, सचिव उमेश तिवारी, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष जीवन कबडवाल, उपाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा, उप सचिव अरुण जोशी, बीएन शर्मा, पंचम लाल, महेश कश्यप और राजेंद्र अग्निहोत्री समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।