उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- (दुःखद) सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ का हृदय गति रुकने से हुआ निधन

लालकुआँ न्यूज़- ह्रदय गति रुकने से सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ विजय कोल उम्र 70 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से सेंचुरी मिल कर्मचारियों में शोक की लहर है। मिल कर्मचारी व परिजन उनके शव को लेकर बड़ोदरा के लिए रवाना हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-यहाँ धरना स्थल पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हरीश रावत, किसानों की उठाई आवाज

सेंचुरी पेपर मिल के आदित्य बिरला ग्रुप में आने के बाद विजय कोल को सेंचुरी पेपर मिल का सीईओ तैनात किया गया था। दो वर्ष में उन्होंने मिल में तमाम अमूल चूल परिवर्तन किए थे। उन्होंने गुरुवार की देर रात रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को महाराष्ट्र बड़ोदरा ले जाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी बस हादसा- जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सीएम धामी सख्त, रिपोर्ट तलब, लापरवाहों पर होगी कार्रवाई

उनके निधन से जहां मिल कर्मचारियों में शोक की लहर है। वहीं आसपास के क्षेत्र वासियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।