उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ – यहां ट्रक ओर बाइक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत

लालकुआं न्यूज़– नगर से नगला की ओर को जा रही मोटरसाइकिल की ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रक से हुई भिड़ंत के चलते मोटरसाइकिल सवार की एसटीएच चिकित्सालय में ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 9:15 बजे लाल कुआं से किच्छा की ओर मोटरसाइकिल संख्या:- UP 25CW/ 5779 जैसे ही लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पहुंचा था तभी 16 टायरा ट्रक संख्या:- UP25IT-6049 के चालक ने अचानक लापरवाही से ट्रक मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो, पढ़े पुरी खबर....

मोटरसाइकिल सवार जब तक कुछ समझ पाता तब तक उक्त मोटरसाइकिल और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार का हेलमेट पूरी तरह टूट कर चकनाचूर हो गया, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की 112 सेवा द्वारा तुरंत ही घायल को हल्द्वानी अस्पताल की ओर को ले जाया जा रहा था रास्ते में आई 108 में उसे शिफ्ट कर दिया गया। वही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचने से पूर्व ही मोटरसाइकिल सवार ने दम तोड़ दिया तथा चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एमबीपीजी कालेज छात्र संघ चुनाव की आड़ में बना अराजकता का अड्डा, अध्यक्ष दावेदार के समर्थक भिड़े, चले लात-घूंसे

पुलिस द्वारा दुर्घटना की जानकारी मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद इस्लाम पुत्र हफीक अहमद उम्र 36 वर्ष ग्राम कुमरा तहसील इज्जतनगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के परिजनों को दे दी है। मृतक उत्तराखंड में फेरी लगाकर कपड़ों की बिक्री किया करता था, जो कि पूरे दिन भर की बिक्री कर शाम को बरेली स्थित अपने घर को जा रहा था कि यह दुर्घटना घटित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में टूटे डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट डिजायर कार, खुले एयर बैग, 2 लोग हुए जख्मी।