उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 109 पाउच कच्ची शराब के साथ लालकुआं निवासी युवक को किया गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 109 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने और जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई को, आयोग ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

 

 

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 02 सितंबर 2025 को गश्त के दौरान आईटीबीपी के सामने झाड़ियों के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने प्रदीप मिरधा उर्फ एंथोनी पुत्र प्रफुल्ल मिरधा निवासी विकास राजीव नगर, बंगाली कॉलोनी, लालकुआं को 109 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अस्पताल में डिब्बे में बंद जिंदा कोबरा लेकर पहुंचा युवक, सांप के काटने के बाद मचा हड़कंप

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

 

 

👮 गिरफ्तारी टीम

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ततैया के काटने से पिता-पुत्र की माैत, गाय चराने जा रहे थे दोनों जंगल

1. कांस्टेबल तरुण मेहता

2. कांस्टेबल आनंदपुरी

3. कांस्टेबल संदीप राय