उत्तराखण्डकुमाऊं,

लोकसभा चुनाव 2024- उत्तराखंड की इन दो सीटों पर सस्पेंस हुआ खत्म, कांग्रेस इन दो दिग्गजों को दे सकती है टिकट

हरिद्वार और नैनीताल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत और नैनीताल से महेंद्र पाल उम्मीदवार हो सकते हैं।

नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कई दौर की बैठकों के बाद दोनों नामों पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा कर सकती है। पिछले कई दिनों से चल रही माथापच्ची के बाद दोनों नामों पर सहमति बन चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- 23 जनवरी को निकाय चुनाव के दिन अब पूरे प्रदेश में अवकाश, पहले केवल निकाय क्षेत्रों के लिए थी व्यवस्था

अगले कुछ घंटों में यदि कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव नहीं होता है तो हरिद्वार सीट से एक बार चुनाव जीत चुके पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रत्याशी हो सकते हैं। अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हरीश रावत को केंद्रीय नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रशासन ने ऑटो चालकों के सत्यापन करना किया शुरू

उधर, नैनीताल सीट पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल के नाम पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को पार्टी दोनों पूर्व सांसदों को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री आज बिंदुखत्ता में, विजय दिवस के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत