उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

Uttarakhand Weather: धूप से बढ़ी उमस, पहाड़ों में बरस रहे बादल; आज पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश और बौछारों का दौर जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज धूप के चलते उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। देहरादून में शुक्रवार को दिनभर चटख धूप रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि शाम होते ही मौसम ने करवट बदली और बादल घिरने के बाद तेज बौछारें पड़ीं। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और रात में मौसम सुहावना हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में अगले तीन दिन और परीक्षा लेगी बारिश, कई जिलों में रेड-येलो अलर्ट जारी, सभी डीएम को भेजा पत्र

 

 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

विभाग ने प्रदेशभर में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई है। मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर मौसम का कहर: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी

 

 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

13 सितंबर: बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां तीन बाघो ने खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर किया हमला, ग्रामीण की मौके पर का दर्दनाक मौत क्षेत्र में डर का माहौल।

14 सितंबर: पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के तीव्र दौर की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

15 सितंबर: प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।