उत्तराखण्डकुमाऊं,

शादी से मुकरा प्रेमी, कोतवाली गेट पर प्रेमिका ने चप्पलों से की पिटाई; पुलिस ने बीच-बचाव कर बचाया

बाजपुर- वर्षों पुराने प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। नाराज प्रेमिका ने शनिवार को बाजपुर कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया। घटना के दौरान कोतवाली गेट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने हटाकर स्थिति को सामान्य कराया।

यह भी पढ़ें 👉  (ऑल इंडिया रैंक 181) गोरापड़ाव के करन ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, पास की यह परीक्षा

 

 

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कई वर्षों से बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर बताया जा रहा है। परिजनों की सहमति से दोनों की शादी की बात भी लगभग तय हो गई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे युवती और उसके परिजन आक्रोशित हो गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो सनसनीखेज हत्याओं का खुलासा — पुलिस ने 72 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जमीनी विवाद व अवैध संबंध हत्या की वजह

 

बताया जा रहा है कि युवती पहले युवक के घर पहुंची, जिसके बाद मामला बाजपुर कोतवाली तक पहुंच गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों पक्ष समझौते के लिए कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान जैसे ही युवती की नजर युवक पर पड़ी, वह अपना आपा खो बैठी। उसने गाली-गलौज करते हुए पैर से चप्पल निकाली और युवक पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए।

 

 

अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और दोनों पक्षों को अलग किया। घटना के चलते कोतवाली गेट पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई, जिसे पुलिस ने हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त, जिले के 11 मार्ग हुए बंद।

 

 

खबर लिखे जाने तक पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी, जबकि युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली से चली गई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।