उत्तराखण्डगढ़वाल,

आज उत्तराखंड पहुंचेंगे अमित शाह, राज्य स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर शासन-प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अमित शाह राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 12 हजार की रिश्वत लेते ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

जानकारी के अनुसार अमित शाह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

 

 

राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रदेश की विकास यात्रा, सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

 

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वीवीआईपी रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा शिक्षक, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

राज्य स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अमित शाह का उत्तराखंड दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।