उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट में घुसी, बड़ा हादसा टला

हल्द्वानी (काठगोदाम)- काठगोदाम क्षेत्र के रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री की ओर जाने वाली सड़क पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे झोपड़ी में संचालित एक रेस्टोरेंट में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से आ रही थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुस गई। हादसे के समय रेस्टोरेंट संचालक समेत कई लोग वहां मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ गाय की मौत के सदमे में किशोरी ने जान दी, परिवार में मचा कोहराम

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेस्टोरेंट के ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कुर्सियां, टेबल और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट के आदेश से निर्वाचन प्रक्रिया पर असमंजस, आयोग की याचिका पर सोमवार को सुनवाई संभव

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में BJP का ‘ग्राउंड रियलिटी चेक’, विधायकों की बढ़ीं धड़कनें; चुनाव से पहले संगठन जुटा फीडबैक में

 

फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।