उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, 8 जिलों में येलो अलर्ट; गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी”

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार शाम मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 7 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर शामिल हैं। इन जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है और कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बरात की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, दो युवकों की मौत, दो घायल

 

 

40 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश के दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर हवा की गति करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

10 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव के आसार

IMD के ताजा उपखंडवार पूर्वानुमान के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को भी उत्तराखंड में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि 10 अक्टूबर को भी चेतावनी बनी हुई है। इसके बाद 11 अक्टूबर से फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब रात 9 से सुबह 6 बजे तक काम कर सकेंगी महिलाएँ, श्रम विभाग ने जारी की अधिसूचना

 

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम और अधिक ठंडा होने के आसार हैं। यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने 2 अक्टूबर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर ध्वजा रोहण कर फल एंव मिष्ठान वितरित किये

 

 

नैनीताल और ऊधमसिंह नगर पर भी नजर

येलो अलर्ट वाले जिलों में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर भी शामिल हैं। ऐसे में हल्द्वानी, लालकुआं और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।