उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में बड़ा हादसा: टूरिस्टों से भरी कार 80 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दो घायल

नैनीताल न्यूज़– उत्तराखंड के नैनीताल में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टूरिस्टों से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल

 

सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। खाई में गिरी कार तक पहुंचने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी माही सहित चार अन्य आरोपियों पर नैनीताल पुलिस ने इनाम घोषित किया।

 

नैनीताल की सीओ अंजना नेगी ने बताया कि कार खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्राथमिकता घायलों को सुरक्षित बाहर निकालना और अस्पताल पहुंचाना था। उन्होंने बताया कि कार में कुल तीन लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शहर के तीनपानी बाईपास से इंडियन ऑयल डिपो लालकुआँ तक बनेगी सड़क, ये होगा फायदा

 

सीओ ने कहा कि हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।