उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP ने 29 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, कई थाना-चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी

देहरादून न्यूज़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज से शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य, व्यापारियों ने खुद शुरू की अपनी दुकानें तोड़नी

 

 

 

जारी तबादला सूची के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात कई निरीक्षकों को थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों को नई तैनाती देते हुए अलग-अलग थानों और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - बैली ब्रिज बनाने में लापरवाही पर सीएम धामी का एक्शन, चार इंजीनियर निलंबित

 

 

प्रमुख तबादलों में निरीक्षक राकेश कठैत को प्रभारी एसएचओ पटेलनगर, निरीक्षक प्रमोद उनियाल को प्रभारी सीआईयू देहात तथा निरीक्षक अरविंद कुमार को प्रभारी सीपीयू सिटी/देहात की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कई चौकी प्रभारियों और थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घूमने आए पर्यटक ने रिसोर्ट संचालक पर चलाई गोली, लोगों में दहशत

 

 

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।