उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून: सेना के मेजर शुभम सैनी की सड़क हादसे में मौत, छावनी क्षेत्र में खाई में गिरी कार

देहरादून के चकराता क्षेत्र में शनिवार को भारतीय सेना के एक होनहार अधिकारी की सड़क हादसे में जान चली गई। छावनी क्षेत्र में तैनात मेजर शुभम सैनी की कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सैनिक अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय मेजर शुभम सैनी शनिवार को अपनी कार से चकराता छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर-10 के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो गया और कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) शहर में जल्द ही खुलेगा CGHS वेलनेस सेंटर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी हरी झंडी

 

हादसे के तुरंत बाद सैन्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और घायल मेजर को खाई से बाहर निकालकर सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अभी कुछ दिन और करना पड़ेगा इंतजार, इस दिन तक दस्तक देगा मानसून, पहले सप्ताह में तेज बारिश के आसार

 

मेजर शुभम सैनी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लॉक स्थित घसौली गांव के निवासी थे। उनके असमय निधन से परिवार सहित सैन्य क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

सेना से मिली जानकारी के अनुसार, शुभम सैनी वर्ष 2019 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बने थे और बाद में पदोन्नत होकर मेजर के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ बिन्दुखत्ता निवासी ग्रामीण पर आवारा सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान ग्रामीण की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

चकराता पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का बेकाबू होना सामने आया है।