उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून – यहाँ लोनिवि के दो अधिशासी अभियंता हुए निलंबित, जाने पूरा मामला

देहरादून न्यूज़– सरकार ने लोनिवि के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। सचिव लोनिवि पंकज पांडे ने गुरुवार को निलंबन आदेश जारी किए।

विजय कुमार, अधिशासी अभियंता (ईई)राजमार्ग खंड हल्द्वानी को भवाली क्षेत्र की सड़कों की स्थिति को सही न रख पाने के मामले में निलंबित किया गया। उन पर भवाली में सितंबर में हाईकोर्ट के तत्वावधान में उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला) भवाली के आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़कों की स्थिति सही न रखने का भी आरोप रहा और न ही शासन स्तर की बैठकों में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) शिक्षा विभाग में 16 अधिकारियों के तबादले देखिए लिस्ट

वही ईई अस्थाई खंड ऋषिकेश धीरेंद्र कुमार को जोगीवाला लाडपुर रायपुर रोड सहस्त्रत्त्धारा क्रासिंग से होते हुए खैरी मानसिंह के पास सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: स्कूटी-पिकअप भिड़ंत में युवती की मौत, दूसरी गंभीर हालत में रेफर