उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नहर पटरी पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चलती स्कूटी में लगी अचानक आग, जिंदा जली युवती, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल -(बड़ी खबर) यहाँ बाघ के हमले से महिला की मौत के बाद डीएम के अधिकारियों को सख्त निर्देश, क्षेत्र के स्कूल बंद कर, जल्द बाघ को पकड़ने के निर्देश
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।