उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, दो की मौत; पांच गंभीर घायल

देहरादून न्यूज़- बुधवार को डोईवाला टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देहरादून से हरिद्वार जा रही इको वैन और आगे चल रहे लोडिंग वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक, इको वैन में कुल सात लोग सवार थे और सभी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि डोईवाला टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से आ रही इको वैन से जा टकराया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की- यहाँ पति-पत्नी ने मिलकर दुकानदार से की ठगी, दुकानदार ने ऐसे सिखाया दोनों को सबक।

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के आगे बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट आया वाहन, दो की मौत, चार घायल।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वैन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मृतकों की पहचान और घायलों से संबंधित अन्य जानकारी जुटा रही है।

 

 

हादसे की तस्वीरें सामने आने के बाद टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे टक्कर की तीव्रता का पता चलता है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू जंगल से सड़ी-गली हालत में बरामद हुई लाश, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

 

 

दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ ही दोनों वाहनों की स्थिति और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।