उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में बारिश से गिरा पारा, कल शनिवार को इन पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बीच पहाड़ से मैदान तक वर्षा का दौर चल रहा है। हल्की से मध्यम वर्षा से देहरादून समेत कई जिलों में तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत है।

हालांकि, मौसम कहीं-कहीं आफत भी बन रहा है।

 

पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ इलाकों में भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं, आकाशीय बिजली भी काल साबित हो रही है। शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - (अच्छी खबर) रेलवे प्रशासन द्वारा लालकुआं से अमृतसर एक्सप्रेस के संचालन का TIME- TABLE हुआ निर्धारित, पढ़े खबर

 

 

शुक्रवार को पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा रहा। कई जगह रात को ही तीव्र वर्षा के दौर हुए। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के एक से दो दौर के बाद दिनभर बादल मंडराते रहे। इस बीच तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत महसूस की गई। वहीं, चारधाम समेत गढ़वाल के कई क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। उधर, कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ नशे की हालत में युवक 100 मीटर गहरी खाई में रातभर गिरा रहा, सुबह कड़ी मशक्कत से किया युवक का रेस्क्यू।

 

 

पहाड़ों में नदी-नालों के उफान के कारण कई गांवों का संपर्क भी कटा है। मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी काल बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर आया नया अपडेट, सरकार ने तिथि बढ़ाई, आदेश हुआ जारी

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी है। वहीं, अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने व गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं तीव्र वर्षा व झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।