उत्तराखण्डक्राइमजन-मुद्देराजनीतिराष्ट्रीय

खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 दिन में 13 स्टोन क्रशर व प्लांट सीज

उधम सिंह नगर

खनन विभाग की ओर से जनपद उधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन,भंडारण और परिवहन से संबंधित शिकायतों की जांच का कार्य आज लगातार तीसरे दिन निदेशक एस एल पैट्रिक, अपर निदेशक राजपाल लेघा (भूतत्व खनिकर्म व इकाई देहरादून) की संयुक्त अगुवाई में जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर तहसील क्षेत्र में 8 स्टोन क्रेशरों एकता स्टोन क्रेशर गुलजारपुर, नैनीताल स्टोन क्रेशर भीकमपुरी, बाजपुर स्टोन क्रेशर विक्रमपुर,राजलक्ष्मी स्टोन केसर इटव्वा, मन्नत स्टोन क्रेशर केलाबंदवाडी, ओंकार इन्फोटेक लिमिटेड स्टोन क्रेशर रतन पुरी, ओंकार इंफ्रा लिमिटेड स्टोन केसर इटव्वा तथा एलएससी इंफ्राटेक बन्नाखेड़ा मे छापेमारी की गई, जिसमें से एकता स्टोन क्रेशर गुलजारपुर, बाजपुर स्टोन क्रेशर विक्रमपुर, मन्नत स्टोन क्रेशर केलाबंदवाडी, ओंकार इन्फोटेक लिमिटेड स्टोन क्रेशर रतन पुरी प्लांटो के सीसीटीवी कैमरों व मौके स्थल की जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि में अवैध रूप से उप खनिज खरीदा जा रहा था। निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए उक्त 04 क्रेशरों को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, ताकि उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके। मौके पर खनन विभाग द्वारा इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत- यहाँ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े बाइस लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

आज खनन विभाग के स्तर से की गई इस बड़ी कार्रवाई के औचक निरीक्षण व जांच दल में विभाग के उप निदेशक व जिला खान अधिकारी उधम सिंह नगर दिनेश कुमार, खनिज मोहररिर जय प्रकाश, विक्रम रौतेला, होशियार सिंह, सर्वेयर विनोद लाल सहित खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्रसंघ चुनाव अपडेट (द्वितीय चरण )

जनपद उधम सिंह नगर मे विगत 3 दिनों मे कुल 13 स्टोन क्रशर प्लांटो को अवैध खनन से संबंधित अनियमितता मिलने पर सीज़ किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी बारिश का जोर, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; अगले दो दिन भारी बारिश का खतरा

राजपाल लेघा, अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई उत्तराखंड