उत्तराखण्डकुमाऊं,

मोटाहल्दू निवासी व्यक्ति की ट्रैन की चपेट में आकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़– बीती रात टहलने निकले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, यहां रेलगाड़ी की चपेट में आकर बरेली रोड निवासी इस व्यक्ति की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

 

 

 

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी बिशन राम आगरी उर्फ बब्लू उम्र 53 वर्ष पुत्र मोहन राम आगरी मंगलवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में निकले, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं लगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बिन्दुखत्ता निवासी छात्रा की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

मोतीनगर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने रेल पटरी पर शव पड़ा देखा तो उसने इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी। वही मौके पर पहुंची लालकुआं पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात होमगार्ड को सीएम की सौगात, मिलेगा 200 रुपये प्रतिदिन भत्ता

 

बताया जा रहा है कि मृतक कोल्ड ड्रिंक का वाहन चलाता था, उसकी छह बेटियां हैं। जिसमें एक बेटी का विवाह हो चुका है, उक्त घटना देर रात्रि की होनी प्रतीत होती है संभव है रात को आवागमन करने वाली किसी रेलगाड़ी की चपेट में वह आ गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ बिन्दुखत्ता क्षेत्र में लगी भीषण आग, लाखो का सामना जलकर हुआ राख, कई मवेशी भी जले