उत्तराखण्डगढ़वाल,

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत

  • ज्वालापुर क्षेत्र में हुआ हादसा, आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार

हरिद्वार न्यूज़– ज्वालापुर क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। दंपति के बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पशु आहार निर्माणशाला रुद्रपुर में नैनीताल के कृषकों को दिया प्रशिक्षण

 

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी थाना कनखल निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी सरवेश के साथ रिश्तेदारी में बहादराबाद गए थे। शनिवार रात लौट रहे थे। रास्ते में वृंदावन होटल के सामने अचानक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस पर दोनों सड़क पर गिर गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को जबड़े में दबोचकर ले गयी बाघ, उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों ने क‍िया हंगामा

 

 

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक के बेटे चिराग की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पद्मभूषण से सम्मानित होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, राष्ट्रपति भवन में आज मिलेगा सम्मान