उत्तराखण्डकुमाऊं,

मोटाहल्दू में बहुउद्देशीय मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति एवं नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक द्वारा चौपाल का हुआ आयोजन

लालकुआं न्यूज़- बहुउद्देशीय मोटाहल्दु किसान सेवा सहकारी समिति एवं नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक हल्द्वानी के माध्यम से ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान सीमा पाठक व मुख्य अतिथि सचिव महाप्रबंधक नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक संदीप भाटिया रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां क्षेत्र में गश्त कर रहे डिप्टी रेंजर का नशेड़ियों ने पत्थर मारकर सर फोड़ा

चौपाल में बैंक के अनुभाग अधिकारी अधिकारी अमितगोड, शाखा प्रबंधक भाष्कर बोरा, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक आर्या, सहकारी समिति के अध्यक्ष हेमचंद दुर्गापाल एवं सचिव चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा समिति व बैंक एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, सदस्यता अभियान के अतिरिक्त एक मुस्त समाधान योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा बैंक द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में हादसा: दुमंजिले से गिरी दो साल की मासूम, हालत गंभीर

इस दौरान ग्राम प्रधान हाथीखाल निशा भट्ट, समाजसेवी कीर्ति पाठक, बाला दत्त जोशी, देवकीनंदन पांडे, विक्की पाठक, प्रकाश चंद्र जोशी, विपिन चंद्र बमेटा, रोहित कुमार, मनोज पपोला, हर्षित जोशी, लोकेश भट्ट सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 35 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने भेजे निबंध