उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी यात्रियों से भरी बस, मौके में मची-चीख पुकार

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल जिले के कालाढ़ूंगी में रविवार शाम एक निजी बस हादसे का शिकार हा गई। आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (सनसनी) यहाँ युवती की हत्या कर शव को कट्टे में भरकर नदी किनारे फेंका, बर्बरता देख कांप गए लोग, पढ़े पूरी खबर।

जानकारी के अनुसार, कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में निजी बस संख्या UK-04PA-0124 नैनीताल से रामनगर को आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पहाड़ से मैदान तक बादल, सोमवार को ओलावृष्टि की चेतावनी, अगले दो दिन बदला रहेगा मौसम

वही सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाल लिया गया है। महिला यात्री मीना ने बताया कि वह बैलपड़ाव से रामनगर के लिए बैठी थी। आरोप है कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से बस को चला रहा था। बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि बस में चालक अमन खान, परिचालक हसमुददीन से पूछताछ की जा रही है। बस को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का जुआ-सट्टे पर शिकंजा, एक अभियुक्त गिरफ्तार – नगदी और सट्टा सामग्री बरामद