उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीतालः कुमांऊ विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश के लिए आवेदन हुआ शुरू, 20 जुलाई तक मौका, ऐसे करे आवेदन, पढ़े पूरी ख़बर।

नैनीताल न्यूज़: कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बी० एड० प्रवेश परीक्षा 2023 हेतु परीक्षा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय – की वैबसाईट www.kunainital.ac.in के माध्यम से ऑनलाईन आमन्त्रित किये जा रहे हैं। वही प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क कुल R.S. 1,310.00 (R.S. एक हजार तीन सौ दस मात्र ) ऑनलाईन Debit Card/Credit Card/Netbanking के माध्यम से दिनांक 22 जून, 2023 से 20 जुलाई 2023 (रात्रि 11:59 तक) ही जमा किया जा सकता है। अन्तिम तिथि के उपरान्त परीक्षा हेतु आवेदन पत्र अथवा परीक्षा शुल्क जमा किया जाना सम्भव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- हरिद्वार भूमि क्रय अनियमितता प्रकरण में शासन की बड़ी कार्रवाई — तीन वरिष्ठ अधिकारी विभागीय जांच के दायरे में

अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र ऑनलाईन माध्यम से ही डाउनलोड किये जाने होंगे। डाक अथवा किसी भी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे। बी. एड. प्रवेश परीक्षा दिनांक 30 जुलाई 2023 (रविवार) को प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ निर्माणाधीन बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से गिरकर नामी बिल्डर की मौत, सुसाइड नोट ने खोला सच, पुलिस जांच में जुटी

बी. एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अर्हता एवं अन्य महत्त्वपूर्ण सूचनायें विश्वविद्यालय की वैबसाईट में अपलोड की गयी विवरणिका (information Brochure) से प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, ससुराल से गहने-नकदी भी ले गई… 50 हज़ार का इनाम घोषित