उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं की बंगाली कॉलोनी में युवक का आतंक, गाली-गलौज और पथराव से परेशान लोग; पुलिस से लगाई गुहार

लालकुआं न्यूज़- नगर से लगे क्षेत्र राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में एक युवक की कथित अराजक हरकतों से मोहल्लेवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक पिछले करीब एक सप्ताह से घर की छत ओर गली में गाली-गलौज करने के साथ ही राह चलते लोगों से मारपीट पर उतारू हो रहा है। युवक की हरकतों से कॉलोनी में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे मुफ्त राशन योजना का लाभ लेने वाले कार्ड धारकों लिए ज़रूरी खबर

 

 

राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उक्त युवक दिन-रात सड़क पर हंगामा करता रहता है। आरोप है कि वह आने-जाने वाले महिला और पुरुषों से गाली-गलौज करता है और ईंट-पत्थर से हमला करने पर उतारू हो जाता है। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और कई लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बोलेरो वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, एक घायल

 

 

मामले को लेकर कॉलोनी के दो दर्जन से अधिक लोगों ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर पुलिस को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। लोगों ने पुलिस से युवक की हरकतों पर तत्काल रोक लगाने और कॉलोनीवासियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे युवक की हरकतों को लेकर लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 12वीं पास के बाद कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए अब समर्थ पोर्टल के माध्यम से करने होंगे आवेदन, पढ़े पूरी खबर।

 

 

वहीं, पुलिस से शिकायत के बाद अब कॉलोनीवासियों को उम्मीद है कि युवक की गतिविधियों पर अंकुश लगाकर उन्हें भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।