उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

LPG e-KYC की आखिरी तारीख 15 अगस्त, 2.08 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी

देहरादून न्यूज़- घरेलू LPG गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी को लेकर उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 15 अगस्त निर्धारित की गई है। जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी निर्धारित समय तक पूरी नहीं होगी, उनके गैस कनेक्शन पर कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से समय रहते ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

 

 

देहरादून में 2.08 लाख उपभोक्ता अभी सत्यापन से वंचित

देहरादून जिले में विभिन्न तेल कंपनियों की 70 गैस एजेंसियों से कुल 7,73,356 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इनमें से अब तक 5,64,642 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि 2,08,714 उपभोक्ता अभी भी सत्यापन से वंचित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) इस जिले में भारी बारिश को देखते हुए सोमवार 11 सितंबर को जिले के सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश जारी

 

 

 

जिले में इंडियन ऑयल की 53, भारत पेट्रोलियम की 10 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की सात गैस एजेंसियां संचालित हैं।

घर बैठे मोबाइल से कर सकते हैं ई-केवाईसी

जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए हर बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वे संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे अपना सत्यापन पूरा कर सकते हैं।

  • इंडेन गैस: IndianOil ONE एप
  • भारत गैस: Hello BPCL एप
  • हिंदुस्तान गैस: HP Pay एप
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - (बड़ी खबर) सीएम धामी के निर्देश, सड़क चौड़ीकरण में इतने मीटर की व्यापारियों को दी जाए छूट

फेस सत्यापन के लिए Aadhaar Face RD एप की आवश्यकता हो सकती है। पंजीकृत मोबाइल नंबर से संबंधित एप में लॉगिन करने के बाद ई-केवाईसी विकल्प चुनकर फेस स्कैन के जरिए सत्यापन पूरा किया जा सकता है।

मोबाइल से दिक्कत हो तो गैस एजेंसी पहुंचें

यदि किसी उपभोक्ता को मोबाइल एप के जरिए ई-केवाईसी करने में परेशानी आती है तो वह अपनी संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय में जाकर सत्यापन करा सकता है। आपूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी संचालकों और डिलीवरी मैन को भी उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें ई-केवाईसी के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर तमाम विभागों ने किया अपने अपने संस्थानों में पौधारोपण, क्षेत्रवासियों ने भी अपने घरों में रोपे पौधे।

 

 

विभाग का लक्ष्य 15 अगस्त तक अधिक से अधिक LPG उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी कराना है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना सत्यापन पूरा कर लें।