उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर बवाल, वोटिंग विवाद हाईकोर्ट पहुंचा

नैनीताल न्यूज़- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजों को लेकर अब मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। आरोप है कि मतगणना के दौरान गंभीर अनियमितता हुई। याचिकाकर्ता का कहना है कि रात में काउंटिंग के दौरान कैमरे बंद कर दिए गए और इस बीच एक वोट पर ओवर राइटिंग कर उसे बदल दिया गया। इसी को आधार बनाते हुए वोट की फॉरेंसिक जांच की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भाई दूज पर दर्दनाक हादसा — खाई में गिरी कार में लगी आग, दंपती व बेटे की जलकर मौत, एक बेटा गंभीर घायल

 

 

याचिका में निर्वाचित प्रतिनिधि को शपथ ग्रहण से रोकने की मांग भी की गई है। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने फिलहाल प्रारंभिक तौर पर याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग जाने की सलाह दी है। अदालत ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और परिणामों से जुड़े विवादों का निपटारा पहले निर्वाचन आयोग के स्तर पर किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए इस जिले में सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश

 

 

इस बीच, चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में भी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस खेमे में इसे लेकर चर्चाएं जारी हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर हुए नतीजे को लेकर अभी भी सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नैनीताल हाईकोर्ट ने डीएम पौड़ी को किया तलब, 10 जनवरी को पेश न होने पर जताई नाराजगी, जानें पूरा मामला