उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड Weather Update: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मैदानों में हीटवेव का कहर जारी

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में आज बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

 

 

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

 

 

मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तरफी, देखे वीडियो

 

 

देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो साल 2019 के बाद मई महीने का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। वहीं काशीपुर और जसपुर 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश के सबसे गर्म इलाके दर्ज किए गए। पहाड़ी पर्यटन स्थलों औली और चकराता में भी तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

 

 

मैदानी इलाकों में हीटवेव का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित, डीएम ने आदेश किया जारी

 

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

 

देहरादून में आज आसमान साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल भी विकसित हो सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहां आठवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान
26 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

 

27 मई
इन पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और गर्जन के आसार बने रहेंगे, जबकि शेष जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

 

28 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।