उत्तराखण्डकुमाऊं,

महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, हल्द्वानी में तीन अवैध क्लीनिक सील; दस्तावेज नहीं दिखा सके संचालक

हल्द्वानी न्यूज़- बनभूलपुरा क्षेत्र में महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में कई क्लीनिकों पर अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान जरूरी पंजीकरण और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर तीन क्लीनिकों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

 

 

संयुक्त टीम ने की छापेमारी, क्लीनिक संचालकों में मचा हड़कंप

बताया गया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर पहलवान के यहां महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, एसीएमओ रजत भट्ट, बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों का निरीक्षण किया।

 

 

टीम ने अचानक क्लीनिकों में पहुंचकर संचालकों से क्लीनिक का पंजीकरण, मेडिकल डिग्री, लाइसेंस और इलाज से संबंधित जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान तीन क्लीनिक संचालक मौके पर आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के निजी अस्पताल पर अमानवीयता का आरोप, इलाज के दो घंटे में महिला की मौत, बिल न चुकाने पर शव रोका, पुलिस हस्तक्षेप से सौंपा गया शव

 

 

दस्तावेज नहीं मिले तो सील किए तीन क्लीनिक

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का पालन नहीं करने वाले तीन क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम ने क्लीनिक संचालकों को आवश्यक नियमों और पंजीकरण के बिना चिकित्सा गतिविधियां संचालित नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ देर रात सैलानियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल

 

 

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों पर कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि बिना वैध दस्तावेज और निर्धारित नियमों के संचालित किए जा रहे क्लीनिकों के खिलाफ जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।