उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल — डीएम रयाल ने पारिवारिक विवाद के चलते शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त

नैनीताल न्यूज– जनपद में लोक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने विकास किरौला पुत्र जीएस किरौला, निवासी बलोट होटल, भुजियाघाट, थाना नैनीताल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई उपलब्ध अभिलेखों, तथ्यों एवं जांच रिपोर्ट के अवलोकन के आधार पर की गई है।

 

 

जांच में सामने आया है कि लाइसेंसी का अपने पिता एवं सगे भाई के साथ भूमि एवं संपत्ति को लेकर गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। जिलाधिकारी के अनुसार, इस विवाद के चलते लाइसेंसी के पिता एवं भाई की ओर से अपने जीवन को लेकर आशंका भी व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खनन माफिया ने खोद डाली मेडिकल कॉलेज की आवंटित भूमि, 15 से 20 फीट तक किये गहरे गड्ढे।

 

 

डीएम ने कहा कि भूमि एवं संपत्ति से जुड़े पारिवारिक विवाद अत्यंत संवेदनशील एवं तनावपूर्ण होते हैं। ऐसी परिस्थितियों में शस्त्र की उपलब्धता स्थिति को और अधिक गंभीर एवं घातक बना सकती है। इस बात की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि शस्त्र का प्रयोग परिवार के ही सदस्यों के विरुद्ध किया जा सकता है, जो लोक शांति के लिए गंभीर खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी इस एनएच के लिए मिले 348 करोड़

 

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक एवं भूमि विवाद न केवल सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करते हैं, बल्कि सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए भी प्रतिकूल साबित हो सकते हैं। जनहित और लोक शांति को ध्यान में रखते हुए शस्त्र लाइसेंस का बना रहना उपयुक्त नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर का छापा- एक्‍शन में आए आईएएस दीपक रावत, उद्यान विभाग के आउटलेट पर मारा छापा, की ये बड़ी कार्रवाई

 

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि समस्त तथ्यों एवं संभावित खतरे का आकलन करने के बाद विकास किरौला का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया है। साथ ही संकेत दिए कि जनपद में इस प्रकार के अन्य मामलों की भी समीक्षा की जा रही है और आवश्यक पाए जाने पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।