उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी इस एनएच के लिए मिले 348 करोड़

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड राज्य के लिए आज अच्छी खबर है कि उत्तराखंड के जिला बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में एनएच 309A पर टूलेन के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड रुपए की लागत की स्वीकृति दे दी गई है केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता की ओर से नितिन गडकरी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड जारी: मैदानी इलाकों में घना कोहरा, पहाड़ों में पाले का अलर्ट

दरअसल बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में एनएच 309A पर उदियारी मोड से कांडा खंड के टूलेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए यह बजट मिला है।