उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- घने कोहरे और शीतलहर के चलते जिले के भाबर क्षेत्र में 31 दिसंबर को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

हल्द्वानी : जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों में लगातार घने कुहासे और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए विशेष रूप से छोटे बच्चों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके तहत जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों की तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढुंगी एवं रामनगर में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (सास हो तो ऐसी) यहाँ बहू को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई सास, घसीटकर ले गया गुलदार फिर भी नहीं मानी हार, फिर ऐसे बची दोनों की जान।

 

यह अवकाश विद्यार्थियों एवं पंजीकृत बच्चों के साथ-साथ विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणोत्तर कर्मचारियों पर भी लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि इस आदेश की सूचना समय से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक पहुंचाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कांवड़ियों का हुड़दंग, ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट, डीजे के सामने नाचने को लेकर हुआ विवाद

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कक्षा 1 में दाखिले की उम्र पर यू-टर्न, 300 स्कूलों में 4000 बच्चों का एडमिशन संकट में