उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ 72 साल के बुजुर्ग ने 2 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया मुकदमा दर्ज

नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में रविवार को मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया। यहां दो वर्षीय बच्ची के साथ उसके रिश्ते के ही दादा ने दुष्कर्म किया। बीडी पांडे अस्पताल में बच्ची का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट पेश करने की तैयारी की जा रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार जिले के बेतालघाट क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को पति-पत्नी खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी दो वर्षीय बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 72 वर्षीय बुजुर्ग बच्ची को मकान के पीछे ले गया। जब बच्ची के रोने की आवाज आई तो वहां खेल रही दूसरी बच्ची ने इसकी सूचना बच्ची की मां को दी। जब बच्ची की मां घर पहुंची तो देखा कि पड़ोसी बुजुर्ग बच्ची के साथ संदिग्ध अवस्था में था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्रशासन द्वारा कराई जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य, प्राधिकरण द्वारा सरकारी भवनों में बेलदार पौधे लगाने के कार्यों का किया निरीक्षण

 

 

बच्ची के गुप्तांग से रक्त भी बह रहा था। इससे परिजन घबरा गए। बताया जाता है कि बुजुर्ग ने बच्ची को छीनने गई मां के साथ भी मारपीट कर दी। परिजन किसी तरह बच्ची को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे बीडी पांडे अस्पताल रेफर कर दिया। बीडी पांडे अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- डीजीपी पद पर तीन नामों का पैनल हुआ तैयार, अभिनव रेस से बाहर, पहले नंबर पर हैं ये अफसर

 

 

डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि बच्ची के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। इधर सीओ सुमित पांडे ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर 72 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा 5/6 व बीएनइस की धारा 65 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति के दृष्टिगत् रविवार को भी खुले रहेंगे ये कार्यालय, आदेश जारी