उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ युवकों को लग्जरी गाड़ियों का रौब दिखाना पड़ा भारी, पुलिस से अभद्रता करने पर 3 गाड़ियाँ सीज – 10 लोगों पर कार्यवाही

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश पर कालाढूंगी पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। हूटर बजाकर तेज रफ्तार से सड़क पर रौब झाड़ रहे और पुलिस से अभद्रता करने वाले युवकों को सबक सिखाते हुए पुलिस ने तीन लग्जरी गाड़ियाँ सीज कर दीं और 10 लोगों पर कार्रवाई की।

 

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन संख्या UP32PY9611 (स्कार्पियो), UP32PU5011 (थार) और UP32NX0777 में सवार कुछ युवक मंगोली क्षेत्र में पुलिस कर्मियों से बदसलूकी कर रहे हैं। सूचना पर कालाढूंगी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। दो वाहन मौके पर रोक लिए गए जबकि थार वाहन तेज गति से भाग गया। बैलपड़ाव क्षेत्र में पुलिस ने पीछा कर उसे भी पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गधेरे में डगमगाए विधायक के कदम, SDRF ने बहते गनर को बचाया – बोले MLA: "डीएम साहब… जरा सीएम को फोन लगाओ"

 

 

जांच में सामने आया कि गाड़ियों में हूटर लगाकर रफ्तार भरी जा रही थी। रोकने पर वाहन सवार युवकों ने पुलिस से बदतमीजी शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीनों वाहन रोक लिए और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सभी गाड़ियों को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल – (दुःखद) भीषण सड़क हादसे में बुझ गए एक ही घर के दो चिराग, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

 

 

साथ ही पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 10 लोगों से जुर्माना वसूला गया और माफी नामे पर हस्ताक्षर कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एक और भ्रष्टाचारी गया सलाखों के पीछे, 4000 की रिश्वत लेते हुए आरटीओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी हुआ गिरफ्तार

 

पुलिस का संदेश

➡ पुलिस के साथ अभद्रता और कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।
➡ तेज रफ्तार, हूटर बजाना और रौब झाड़ना गंभीर अपराध है।
➡ हर नागरिक का कर्तव्य है कि कानून का पालन करे।
➡ जनता से अपील है कि शांति और सहयोग बनाए रखें।

 

(मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस)